जंग का असर: इस्राइल को हर सप्ताह 3 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान

ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर अब इस्राइल की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर अब इस्राइल की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। सुरक्षा प्रतिबंधों और गतिविधियों पर लगी पाबंदियों के कारण देश को हर सप्ताह भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस्राइल के वित्त मंत्रालय के अनुसार मौजूदा हालात में देश को करीब 9.4 अरब शेकेल (लगभग 3 अरब डॉलर) प्रति सप्ताह का नुकसान हो रहा है, जो अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। सुरक्षा कारणों से लागू कड़े दिशानिर्देशों के चलते स्कूल, गैर-जरूरी कार्यस्थल और सार्वजनिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं। इससे व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय के महानिदेशक इलान रोम ने होम फ्रंट कमांड के प्रमुख मेजर जनरल शाई क्लैपर को पत्र लिखकर आर्थिक गतिविधियों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में कुछ ढील देने की अपील की है। उनका कहना है कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन पूरी तरह आर्थिक गतिविधियां रोक देना देश के लिए बेहद महंगा साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले ढाई वर्षों से सुरक्षा चुनौतियों और युद्ध जैसे हालात के कारण इस्राइल की अर्थव्यवस्था पहले से दबाव में है। ऐसे में अब सरकार के सामने सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल, पिछले सप्ताह शनिवार को इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद इस्राइली रक्षा बलों के होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए थे। इन निर्देशों के तहत सार्वजनिक सभाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और गैर-जरूरी कार्यस्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। साथ ही लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और घर से काम करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जबकि स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद हैं।

ईरान में नए सर्वोच्च नेता को लेकर अटकलें
इस बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अयातुल्ला डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी उत्तराधिकारी का चयन नहीं हुआ है। उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि अयातुल्ला अली खामनेई के बेटे मुजतबा खामनेई को नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है। इलाही ने बताया कि 88 सदस्यीय ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों पर विचार कर रही है और मुजतबा खामनेई भी संभावित नामों में शामिल हैं, लेकिन अंतिम चयन योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा।

अजरबैजान ने जताया विरोध
उधर अजरबैजान ने ईरान के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में ईरान के राजदूत को तलब कर औपचारिक आपत्ति जताई गई और तेहरान से घटना पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई है। वहीं सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन से सटी अपनी सीमा पर हुए ड्रोन हमले को विफल कर दिया।
इसी बीच ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता अयातुल्ला अब्दुल्ला जवादी अमोली का एक बयान भी विवादों में है। सरकारी टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में उन्होंने यहूदियों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हिंसक बयान देते हुए दमनकारी अमेरिका से लड़ने का आह्वान किया। उनके इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading