चीन में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर ज़ोर दे रही है सरकार

चीन में जन्म दर लगातार घट रही है, ऐसे में चीन ने कई नीतियों की घोषणा की है, जिनमें बच्चों के जन्म पर सब्सिडी सिस्टम और अधिक बच्चे पैदा करने पर परिजनों के टैक्स में कटौती जैसी नीतियां शामिल हैं। इसका उद्देश्य लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि जन्म दर को बढ़ाया जा सके।
चीन की स्टेट काउंसिल ने सोमवार को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें प्रसव सहायता सेवाओं का विस्तार, चाइल्ड केयर सिस्टम को मजबूत करना, शिक्षा, आवास और रोजगार में मदद करना जैसे 13-सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके साथ ही बच्चों के जन्म के लिए अनुकूल सामाजिक माहौल तैयार करना भी सरकार की प्राथमिकता है।
गाइडलाइंस में कहा गया है कि नई नीतियों के जरिए चाइल्डबर्थ सब्सिडी सिस्टम में सुधार किया जाएगा। स्टेट काउंसिल ने विवाह और बच्चे पैदा करने की नई संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया है और कहा है कि सही उम्र में विवाह और माता-पिता द्वारा मिलकर बच्चों की देखभाल का महत्व समझाना चाहिए। इसमें बेहतर मातृत्व बीमा, मातृत्व अवकाश, सब्सिडी, और बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। काउंसिल ने स्थानीय सरकारों से बाल देखभाल केंद्रों के लिए बजट आवंटित करने और इन सेवाओं के लिए कर और शुल्क में छूट देने की सिफारिश की है।
बता दें कि चीन की आबादी 1.4 अरब है और पिछले साल वहां की जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इस दौरान भारत ने चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया। चीन घटती आबादी से चिंतित है और जन्म दर को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
युवा भारतीय आबादी की तुलना में चीन की जनसंख्या की औसत उम्र बढ़ रही है। इसके कई कारण हैं, जिनमें जीवन अवधि का लंबा होना और जन्म दर का घटना शामिल हैं। पिछले साल चीन में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या लगभग 30 करोड़ तक पहुंच गई, जो उसकी कुल आबादी का लगभग 21.1 प्रतिशत है। इसके पिछले साल यह आंकड़ा करीब 25 करोड़ था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading