दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट से उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने पूर्व जेएनयू छात्र और दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह निर्णय सुनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। उमर खालिद ने अदालत में 15 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनकी मां की सर्जरी प्रस्तावित है, ऐसे में उन्हें उनकी देखभाल के लिए घर पर रहना जरूरी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपने चाचा के चहलुम (मृत्यु के चालीसवें दिन की रस्म) में शामिल होना चाहते हैं, जिनका हाल ही में निधन हुआ था।

हालांकि, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत ने दिल्ली पुलिस की आपत्तियों को स्वीकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि उमर खालिद की मां की सर्जरी आपातकालीन नहीं है, जबकि उनके चाचा निकट संबंधी की श्रेणी में नहीं आते। इसके अलावा पुलिस ने यह भी कहा कि खालिद के परिवार में अन्य सदस्य मौजूद हैं, जो उनकी मां की देखभाल कर सकते हैं। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिका में प्रस्तुत कारण पर्याप्त और ठोस नहीं हैं, जिनके आधार पर अंतरिम जमानत दी जा सके। अदालत ने यह भी माना कि परिवार के अन्य सदस्य उनकी मां की देखभाल करने में सक्षम हैं, इसलिए राहत देने का कोई ठोस आधार नहीं बनता। इसी के साथ अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि उमर खालिद को सितंबर 2020 में दिल्ली दंगों से जुड़े कथित षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ दंगा, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी गतिविधियां और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने भी अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि मामले में ऐसी कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है, जिसके आधार पर उन्हें राहत दी जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading