राजस्थान: बीकानेर, चूरू में उठा धूल का गुबार, रेत से आसमान हुआ पीला

राजस्थान केबीकानेर और चूरू जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूलभरी आंधी के चलते पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली। पिछले कुछ समय से चूरू सहित आसपास के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में थे। ऐसे में शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते आसमान धूल की मोटी परत से ढक गया।

चूरू शहर के अलावा तारानगर क्षेत्र और मेहरी गांव समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ रेत का गुबार छा गया, जिससे वातावरण पीला दिखाई देने लगा। तेज आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। कई स्थानों पर धूल घरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आईं। चूरू के साथ-साथ श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिलों में भी धूल और रेत का तेज बवंडर देखने को मिला। कई स्थानों पर दिन के समय भी अंधेरा जैसा माहौल बन गया। धूलभरी आंधी के चलते वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित रहा।

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना
आंधी के शांत होने के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव को राहतभरा माना गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले समय में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading