बेटियों पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं – योगी आदित्यनाथ

‘अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज

आजमगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि बेटियों के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में उन्होंने देखा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता, क्योंकि “बेटी, बेटी होती है” और भारतीय संस्कार यही सिखाते हैं। यह बातें उन्होंने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सभा के दौरान कहीं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारतीय परंपरा में गांव की बेटी को सबकी बेटी और बहन को सबकी बहन माना जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने समर्थकों को भी भाषा की मर्यादा सिखाएं। उन्होंने कहा कि कई बार उनके लोग बहनों-बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग करते हैं, जिसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे स्वयं ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्हें उनके हवाले कर दें, वे उचित तरीके से समझा देंगे।

बेटियों के लिए योजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2014 और 2017 से पहले ये विकास कार्य क्यों नहीं हो पाए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, विश्वविद्यालय और नर्सिंग कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले इच्छाशक्ति की कमी थी। साथ ही, उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए बताया कि अब गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ तक पहुंचने में कम समय लगता है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर गरीब को आवास, शौचालय और सुरक्षा देने का काम किया है। व्यापारियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि कोई गरीब की जमीन पर कब्जा करता है, बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करता है या व्यापारियों के साथ जबरदस्ती करता है, तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading