कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे। यहां मनोनीत मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की।
56 वर्षीय रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी 10 साल से अधिक समय तक सत्ता पर काबिज रहे चंद्रशेखर राव की जगह लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एल. बी. स्टेडियम में दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित लगभग एक लाख लोग शामिल हुए. रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बधाई स्वीकार की. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिली है. जीत के बाद पार्टी ने घोषणा की थी कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष खड़गे की जीत है। यह रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह तेलंगाना के इतिहास के अध्याय की एक नई जीत होगी।”
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरस को पराजित किया था। पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा। रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे।
कौन है रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी का जन्म 1969 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में हुआ था. रेड्डी ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से की थी. बाद में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गए. 2009 में वह तेलुगु देशम पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश के कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए. 2014 में, उन्हें तेलंगाना विधानसभा में तेलुगु देशम पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।



