प्रणब मुखर्जी के साथ राहुल की दिलचस्प वाकया,”AM और PM में फर्क नहीं समझते तो PMO कैसे चलाएंगे,”
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा द्वारा लिखी गई एक नई किताब ‘प्रणब माई फादर – ए डॉटर रिमेम्बर्स’ पूर्व राष्ट्रपति और आजीवन कांग्रेसी की डायरी में लिखी बातों पर आधारित है. पूर्व राष्ट्रपति और आजीवन कांग्रेसी रहे प्रणब मुखर्जी हमेशा राहुल गांधी के आसपास रहने वाली मंडली के आलोचक रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव दिया था कि वह अपनी टीम में नए और अनुभवी पुराने कांग्रेस नेताओं को रखें. यह बात प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा द्वारा लिखी गई एक नई किताब ‘प्रणब माई फादर – ए डॉटर रिमेम्बर्स’ से सामने आई है. यह किताब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की डायरी में लिखी बातों पर आधारित है. इसमें एक दिलचस्प वाकया का भी जिक्र है जिसमें राहुल गांधी एक दिन सुबह-सुबह मिलने आ गए थे; जबकि उन्हें शाम का समय दिया गया था. इस घटना पर प्रणब मुखर्जी और बेटी के बीच चर्चा हुई तो पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि राहुल का आफिस AM और PM में फर्क नहीं समझता, तो ये लोग PMO चलाने के ख्वाब कैसे रखते हैं?
शर्मिष्ठा मुखर्जी की ये किताब प्रणब मुखर्जी की जन्मतिथि यानी 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है. किताब में एक जगह शर्मिष्ठा मुखर्जी लिखती हैं, “एक सुबह, मुगल गार्डन (अब अमृत उद्यान) में प्रणब मुखर्जी की रूटीन मॉर्निंग वॉक के दौरान राहुल गांधी उनसे मिलने आए. प्रणब मुखर्जी को मॉर्निंग वॉक और पूजा के दौरान कोई भी रुकावट पसंद नहीं था. फिर भी, उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का फैसला किया.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया. उन्होंने दशकों के शानदार राजनीतिक करियर में कई शीर्ष मंत्रालय संभाले. 2020 में उनका निधन हुआ. जिन वर्षों में राहुल गांधी अमेठी से सांसद के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर रहे थे. उस दौरान प्रणब मुखर्जी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री थे. शर्मिष्ठा ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि 2013 में राहुल गांधी राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से मिलने गए थे. तब मुखर्जी ने उन्हें कैबिनेट में शामिल होने और शासन में कुछ प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करने की सलाह भी दी थी.”





