राजस्थान में सीएम के नाम पर सस्पेंस के बीच राजधानी दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे, आलाकमान से करेंगी मुलाकात

राजस्थान में चुनाव जीतने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री चुनने को लेकर कई बैठकें कर रही है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद से किसे नवाजेगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वसुंधरा राजे बुधवार शाम को राजधानी दिल्ली पहुंचीं। संभव है कि वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगी। हालांकि वसुंधरा ने एयरपोर्ट से निकलने के दौरान दिल्ली यात्रा को पारिवारिक बताते हुए कहा कि वह अपनी बहू से मिलने आई हैं. राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद सीएम पद के दावेदारों में से एक हैं. वसुंधरा राजे अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने के बाद दिल्ली पहुंचीं हैं.

राज्य की 199 सीटों में से 115 जीतकर राजस्थान में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक राजस्थान में अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं चुन पाई है। राज्य की दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे, विद्याधर नगर से विधायक चुनी गईं दीया कुमारी, तिजारा से विधायक बने महंत बालक नाथ और झोटवाड़ा से जीतकर आए, राज्यवर्धन सिंह सहित भाजपा के 12 सांसद विधानसभा चुनाव जीते हैं। इस्तीफा देने वाले 10 सांसदों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल सहित नौ लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद भीशामिल हैं।

वसुंधरा राजे ने कितने विधायकों से की थी मुलाकात

वसुंधरा राजे ने 20 से ज्यादा विधायकों के साथ उन्होंने डिनर पर मुलाकात की थी. इसके बाद वसुंधरा कैंप ने दावा किया था कि उनके साथ 68 विधायकों का सपोर्ट है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विधायकों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया और कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें राज्य में शीर्ष पद के लिए चुनता है तो वे राज्य का समर्थन करेंगे,

कई बड़े चेहरे हैं CM की दौड़ में

इसमें वसुंधरा राजे के अलावा पहला नाम बालकनाथ का है. वह तिजारा से विधानसभा पहुंचे हैं. लिस्ट में दूसरा नाम जयपुर राजघराने की राजकुमारी दिया कुमारी का है, झालरापाटन सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाली वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक वह 2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है, पिछला चुनाव वसुंधरा के चेहरे पर ही लड़ा गया था लेकिन इस बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading