यू.पी. विधान सभा उप चुनाव के लिये बीजेपी तैयार कर रही है नया रोडमैप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस विधान सभा सीटों के उप-चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और योगी सरकार वह सब खामियां दूर कर लेना चाहते हैं जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव में पार्टी और मोदी-योगी की काफी किरकिरी हुई थी। लोकसभा चुनाव में यूपी में सीटें कम होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष गत दिवस 05 जुलाई लखनऊ पधार चुके हैं। संतोष लोकसभा चुनावों में सीटें कम होने के बाद पहली बार यूपी आये हैं। वह अपने दौरे में न केवल सरकार और संगठन के काम की थाह ले रहे है बल्कि लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी की हार हुई है, उनकी समीक्षा भी कर रहे हैं। वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ सरकार के मंत्रियों के साथ भी बात करेंगे।
गौरतलब हो,बीजेपी आलाकमान लोकसभा में यूपी से मात्र 33 सीटें आने के बाद सभी लोकसभा सीटों पर स्पेशल टीम भेजकर अपनी रिपोर्ट तैयार करा चुकी है। यह रिपोर्ट केंद्रीय मुख्यालय को भेजी भी जा चुकी है। इस रिपोर्ट के केंद्रीय मुख्यालय पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय स्तर का कोई पदाधिकारी पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आया है। बीएल संतोष आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा हारी हुई सीटों और 8.5 फीसदी वोट शेयर कम होने को लेकर एक-एक सीट की पड़ताल की जा रही है। इस पर बात करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है। संतोष सरकार के मंत्रियों से भी बात करेंगे। यूपी सरकार में शामिल 16 मंत्री अपना ही क्षेत्र नहीं जिता सके थे। इसकी भी रिपोर्ट केंद्रीय मुख्यालय को भेजी गई है।
सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की इस बैठक में रिपोर्ट में आए नतीजों के हिसाब से सरकार और संगठन में बदलाव पर भी मंथन होगा। वह सरकार के कामकाज भी भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार जितिन प्रसाद के मंत्री और अनूप वाल्मीकि के सांसद बन जाने के बाद सरकार में दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कई जिलों से संगठन के भी सहयोग न करने की जानकारी सामने आयी है। कुछ जिलों में भितरघात की भी शिकायतें सामने आयी हैं। इस वजह से उनमें भी बदलाव किया जा सकता है। संतोष के साथ बैठक करके बीजेपी के बड़े नेता 14 जुलाई को पहली बार लखनऊ में होने के जा रही विस्तारित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की भी रूपरेखा भी बनायेंगे। इस कार्यसमिति की बैठक में पहली बार बीजेपी के संगठन की दृष्टि से बने 1918 मंडलों के मंडल अध्यक्ष बुलाए गए हैं। कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। समिति में किन विषयों पर चर्चा होगी, कितने सत्र रहेंगे? इसकी पूरी रूपरेखा बनेगी। लोकसभा चुनाव में दलितों-पिछड़ों के वोट क्यों कम मिले? कैसे उसे फिर से अपना बनाया जा सकता है। कैसे बीजेपी मिशन 2027 पर काम करे, इसका रोड मैप तय होगा,इसके साथ ही रोड मैप का विधान सभा उप चुनाव में लाइव टेस्ट भी हो जायेगा।
अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading