नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बनने के बाद तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. नड्डा के आवास पर सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्री पहुंचे. इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जेपी नड्डा के आवास पहुंचे. आखिर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुलाकात के लिए पहुंचे।

तीनों मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि बैठक में तीनों राज्यों की सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई है. वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी की रणनीति तैयार की गई है. माना जा रहा है कि आगामी दिनों में पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को लेकर भी तीनों मुख्यमंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि बैठक को लेकर पार्टी की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

शाम करीब साढ़े पांच बजे नड्डा के आवास पर पहली बैठक राजस्थान को लेकर बुलाई गई. इस बैठक में संगठन के महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा आदि मौजूद रहे. इसके अलावा बैठक में गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आदि मौजूद रहे. बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह भी कहा गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र में किए गए वादों को 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा ताकि लोग इन वादों को पूरा होता देख सकें. इसके साथ ही पार्टी के एजेंडे और राज्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ कैबिनेट गठन को लेकर नड्डा के आवास पर बैठक बुलाई गई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू और विजय शर्मा मौजूद रहे. बैठक में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे. ये मुलाकात भी एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। कैबिनेट गठन को लेकर तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि मौजूद थे।

बीजेपी अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए बीजेपी ने 22-23 दिसंबर को बड़ी मीटिंग रखी है. इसमें पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों को बुलाया गया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली ये बैठक बीजेपी मुख्यालय में होगी. बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चों को बुलाया गया है. बीजेपी की तरफ से बताया गया है कि इसमें लोकसभा चुनाव, विकसित भारत संकल्प अभियान, सभी मोर्चों के कार्य, विधानसभा चुनाव समीक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इस मीटिंग की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading