प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सूरत डायमंड एक्सचेंज का उद्घाटन

मिलिंद देवड़ा बोले, यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा, अगर महाराष्ट्र हीरा उद्योग खो देता है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूरत डायमंड एक्सचेंज के उद्घाटन के बाद कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा अगर महाराष्ट्र हीरा उद्योग को गुजरात के हाथों खो देता है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत डायमंड बोर्स की तर्ज पर बनाए गए सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया. यह सूरत में बढ़ते डायमंड के कारोबार को दर्शाता है. इसको लेकर कांग्रेस नेता का बयान आया है। एक पोस्ट में मिलिंद देवड़ा ने कहा कि उन्हें वह समय याद है जब उनके पिता और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय मुरली देवड़ा ने 2010 में मुंबई के भारत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि मुंबई का जेम्स और ज्वेलरी उद्योग शहर के प्रमुख नियोक्ताओं और टैक्स रेवन्यू जनरेटर्स में से एक है. यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा यदि महाराष्ट्र इस उद्योग को भी गुजरात जाने देगा।

सबसे बड़ा हीरा व्यापार केंद्र था भारत डायमंड बोर्स

दरअसल भारत डायमंड बोर्स, जिसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा हीरा व्यापार केंद्र कहा जाता था 17 अक्टूबर 2010 को मुंबई में खोला गया था. देवड़ा का यह बयान तब आया है जब मुंबई के प्रमुख व्यापारी सूरत डायमंड एक्सचेंज के मद्देनजर अपना व्यापार सूरत में शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं।

सूरत में शिफ्ट हो रहा डायमंड व्यापार

अरबपति हीरा व्यापारी और किरण जेम्स के निदेशक वल्लभभाई लखानी ने अपने 17,000 करोड़ रुपये के कारोबार को सूरत में शिफ्ट करके तथा अपने कर्मचारियों के लिए एक मिनी-टाउनशिप विकसित करने की शुरुआत की है. सूरत डायमंड बोर्स समिति के एक सदस्य के मुताबिक, हीरा कंपनियों के लगभग 1,000 कार्यालयों के मुंबई में परिचालन बंद करने और शिफ्ट होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र के टैक्स रेवन्यू पर बड़ा असर पड़ेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading