दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाका

दिल्ली में बेहद हाई प्रोफाइल इलाके चाणक्यपुरी में स्थित इजरायली एंबेसी के पीछे एक खाली प्लॉट में मंगलवार की शाम करीब 5.10 बजे जोरदार धमाका हुआ. आसपास के कई लोगों ने इस धमाके की आवाज सुनी. इस बीच शाम 6 बजे दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट के पास एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और इस विस्फोट की जानकारी दी।

हमास के हमले के बाद इजरायल लगातार गाजा में एयरस्ट्राइक कर रहा है. इसका असर दुनिया भर में देखा जा रहा है. ईरान, तुर्की और पाकिस्तान सहित तमाम मुस्लिम देशों ने इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर समुद्री व्यापार पर भी दिख रहा है और अब हमास समर्थित संगठन समुद्री जहाजों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही इस उथल-पुथल के बीच नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पीछे खाली पड़े प्लॉट में मंगलवार को एक धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पुलिस को धमाके वाली जगह के पास एक लेटर मिला है, जिसमें चौंकाने वाली बातें लिखी हुई हैं. एक पेज की इस चिट्ठी में इजरायल को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया है। जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ब्लास्ट आखिर क्यों और किस उद्देश्य से किया गया था, और ना ही उस शख्स के बारे में पता चल सका, जिसने फोन करके इस धमाके की सूचना फायर सर्विस डिपार्टमेंट को दी. स्पेशल सेल की टीम ने जब गहनता से जांच-पड़ताल शुरू की तो धमाके वाली जगह से थोड़ी दूरी पर एक पेज का एक लेटर मिला. जो इजरायल के राजदूत को संबोधित करते हुए लिखा गया है।

चिट्ठी में ना सिर्फ इजरायल के खिलाफ गुस्से का इजहार किया गया है, बल्कि बदला लेने की बात भी कही गई है. यह लेटर किसी ने हाथों से नहीं लिखा है, बल्कि इसे टाइप किया गया है. चिट्ठी में गाजा में चल रहे इजरायल की कार्यवाही का जिक्र भी किया गया है. चिट्ठी मिलने के बाद अब पुलिस अलग-अलग एंगल को लेकर जांच कर रही है.

एंबेसी के डिप्टी चीफ ओहद नकाश कयनार बताया कि उनके सभी राजनयिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं. उनकी सुरक्षा टीम, दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है. मौके से जो लेटर मिला है, उसे उंगलियों के निशान की जांच के लिए इसे फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading