अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से बताया कि हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को अमेरिकी सैन्य बलों पर हमला किया था। यूएस सेंट्रल कमांड को शुक्रवार रात हमले की रिपोर्ट मिली थी. कि अमेरिकी युद्धपोत लैबून ने ड्रोन हमले के इमरजेंसी कॉल का जवाब दिया. पहले कहा जा रहा था कि एमवी साईबाबा एक “भारतीय ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर” था, लेकिन अब भारतीय नौसेना ने इससे इनकार कर दिया है। एक अन्य जहाज, एमवी ब्लामेनन, जो नॉर्वेजियन ध्वज, स्वामित्व वाला और नार्वे संचालित रासायनिक/तेल टैंकर है, ने हूती विद्रोहियों द्वारा किया गया एक तरफा ड्रोन विफल रहा था जिसमें किसी के घायल होने या क्षति की सूचना नहीं है. अमेरिकी सेना ने दक्षिणी लाल सागर में अमेरिकी विध्वंसक की तरफ बढ़ रहे चार ड्रोनों को मार गिराया और हूती विद्रोहियों के नियंत्रित क्षेत्रों पर नकेल कसी। सेंटकॉम ने एक्स पर कहा, “ये 17 अक्टूबर के बाद से हूती विद्रोहियों द्वारा वाणिज्यिक जहाजों पर किए गए 14वें और 15वें हमले हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक ड्रोन ने गुजरात के तट पर इजराइल से जुड़े एक व्यापारिक जहाज पर हमला किया था. इसे लेकर अमेरिका ने दावा किया था कि यह ड्रोन ईरान से दागा गया था. जहाज में लगभग 20 भारतीय चालक दल सवार थे और यह जहाज सऊदी अरब के अल जुबैल बंदरगाह से कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह तक कच्चा तेल ले जा रहा था। पेंटागन के सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 10 घंटे की अवधि के दौरान 12 ड्रोन, तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों और दो जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल दागी गई थी, जिसे मार गिराया है। उन्होंने कहा कि लाल सागर क्षेत्र में जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही किसी के घायल होने की खबर है।
Related Posts
इजराइल की लेबनान पर एयर स्ट्राइक के बाद जमीनी हमले की तैयारी
हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक के बाद अब इजराइल जमीन पर भी बड़ा हमला कर सकता है। यह कहा जा रहा…
0
राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद लिए 10 महत्वपूर्ण फैसले, अमेरिका में अब सिर्फ़ दो जेंडर, थर्ड जेंडर की सभी सुविधाएं समाप्त
राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद एक जोरदार भाषण दिया और अमेरिका के 'स्वर्ण युग' की वापसी की घोषणा की। उन्होंने इस 'स्वर्ण युग'…
0
हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया – इजरायल
इज़राइल ने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मारने का दावा किया है। इज़राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया,…
0
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






