अफ्रीकी देश कांगों में बाढ़ और बारिश से हाहाकार मच गया है। लोगों के घर, मकान, दुकान और संस्थान बाढ़ और बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। इस भीषण तबाही में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश जारी है। एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अफ्रीकी देश कांगो में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। ‘कासाई सेंन्ट्रल’ प्रांत के गवर्नर जॉन काबेया ने बताया कि कानन्गा जिले में घंटों तक हुई बारिश ने कई घरों और निर्माणस्थलों को तबाह कर दिया
भूस्खलन ने घरों, चर्चों और सड़कों को अपनी चपेट में ले लिया और भीषण तबाही से लोग बेघर हो गए। गवर्नर जॉन काबेया ने रॉयटर्स को बताया, “कनंगा का कम्यून सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।” उन्होंने बताया कि बारिश स्थानीय समयानुसार देर रात 1 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक जारी रही। प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि वह भौतिक क्षति के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराएगी। मुआदी मुसुबे ने कहा कि, मैं प्रधानमंत्री से हमारी सहायता के लिए आगे आने और सरकार से हमें पर्याप्त सहायता प्रदान करने के लिए कह रहा हूं ताकि हम अपने मृतकों को सम्मान के साथ दफना सकें।
रेलवे ट्रैक और बस स्टेशनों में पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। काबेया ने कहा कि हालिया बाढ़ के कारण एक प्रौद्योगिकी संस्थान, एक गिरजाघर और एक प्रमुख सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा। पूर्वी कांगो में रविवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में पूर्वी कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश से बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी।




