प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल पर सभी देशवासियों को बधाई दी

दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। सभी पर्यटन वाली जगहों से लेकर धार्मिक स्थल लोगों की भीड़ से पटे हुए हैं। भारत में भी नए साल को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है। नए साल के मौके पर हर तरफ रोशनी दिखाई दे रही है, और खूब आतिशबाजी भी की गई है। वहीं, नए साल के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आने वाला ये साल 2024 सभी के लिए शानदार हो, यह साल सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।’’ प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये बीता साल 140 करोड़ भारतीयों की ताकत” का प्रतिबिंब था, जिन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आने वाले साल में भी हमें उसी भावना के साथ काम करना है” प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत की भावना को अपनाने की आवश्यकता और आत्मनिर्भरता की भावना पर भी जोर दिया।

उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।’’ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर सभी को नए वर्ष की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आप सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं” वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकारुजन खरगे ने लिखा, “इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। नए साल की बधाई देते हुए प्रियंका गांधी ने गाजा को याद किया है। उन्होंने लिखा जैसा कि हम नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं कि हमारे जीवन में प्यार, शांति, हंसी और अच्छाई भर जाए, आइए हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं, जबकि हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, उनके बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है। दुनिया के तथाकथित नेता चुपचाप देखते रहते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बेफिक्र होकर आगे बढ़ते रहते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading