नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे चुके हैं। तेजस्वी यादव अपने आवास से सीधा ईडी के दफ्तर पहुंचे। यहां राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। काफी मशक्कत के बाद तेजस्वी यादव ईडी के दफ्तर पहुंचे, जहाँ नौकरी के बदले जमीन घोटला मामले में ईडी के सवालों का जवाब देंगे। कहा जा रहा है ईडी की टीम ने 60 से अधिक सवालों की लिस्ट तैयार की है। तेजस्वी के ईडी दफ्तर जाने से पहले आरजेडी विधायक राबड़ी आवास पर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि लालू यादव बीमार हैं, लेकिन उन्हें परेशान किया जा रहा है। आज तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। हम घबराने वाले नहीं हैं। नीतीश कुमार ईडी से घबरा कर उधर चले गए, जिनका नाम हमने प्रधानमंत्री के लिए आगे किया वो भाग गए। अब कोई अपने बेटे का नाम नीतीश नहीं रखेगा। जिन्होंने रखा होगा वो भी बदल लेंगे। नीतीश नाम के साथ कोई नहीं चाहेगा कि लोग उसे पलटू राम कहे।
Related Posts
बिहार: अंतिम मतदाता सूची में कुल 7.42 करोड़ मतदाता शामिल, एसआईआर में 47 लाख मतदाता घटे
बिहार में मंगलवार को चुनाव आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने…
बिहार सरकार किसानों को निजी बोरिंग पर 80 फीसदी तक अनुदान देगी
किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार अब पटवन के लिए निजी बोरिंग करवाने वाले किसानों को अनुदान प्रदान करेगी। यदि आपके क्षेत्र…
वक्फ बिल पर समर्थन देना नीतीश और चिराग को पड़ सकता है भारी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वक्फ बिल एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इससे पहले वक्फ बिल का समर्थन करने का असर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






