कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी का उनके पास कोई समाधान नहीं है और ‘मोदी की गारंटी’ जैसी बातें ‘‘सिर्फ जुमला” हैं। वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग इजराइल में नौकरी पाने के मकसद से कतारबद्ध नजर आ रहे हैं।प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर कहीं पर युद्ध के हालात हैं तो सबसे पहले हम अपने नागरिकों को वहां से बचाकर, वापस अपने वतन लाते हैं लेकिन बेरोजगारी ने आज ये हाल कर दिया है कि देश की सरकार हजारों असहाय और मजबूर युवाओं को युद्धग्रस्त इजराइल जाकर ये खतरा उठाने से भी नहीं बचा रही है”
उन्होंने कहा सरकार कितनी चालाकी से इसे देश के युवाओं का व्यक्तिगत मसला बना रही है! प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि सरकार की इसमें क्या भूमिका है? उन्होंने कहा, ”आज भारत का असली मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है। भाजपा सरकार के पास इसका कोई हल नहीं है। देश के युवा अब यह बात समझ रहे हैं।




