दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। 4 मार्च को केजरीवाल सरकार ने अपना 10वां बजट पेश करते हुए इस योजना का एलान किया। वित्त मंत्री आतिशी ने साल 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने जा रही है. दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है. नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनका टैक्स नहीं कटता है। वे भी इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। वे महिलाएं जिन्हें पेंशन मिलती है, या वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं, तथा दूसरे राज्य में रहने वाली महिलाएं एवं वे महिलाएं जो टैक्स भरती हैं। वे दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
Related Posts
जेएनयू में रावण दहन के दौरान एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच विवाद
दिल्ली के जेएनयू में रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी (लेफ्ट) छात्र संगठनों के बीच तीखा टकराव हो…
विश्व पुस्तक मेले में भारी संख्या में पहुंचे पुस्तक प्रेमी, युवाओं का रुझान राजनीति और अध्यात्मिक पुस्तकों में
रविवार होने के कारण विश्व पुस्तक मेले में आज भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ मेले में पहुंचे…
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, महामारी अब भी जारी, केंद्र से कोविड-19 तैयारियों पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह कोविड-19 से संबंधित नमूना संग्रह और परिवहन नीति पर स्पष्ट दिशा-निर्देश पेश करे।…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






