राजस्थान में यहां 27 साल का इंतजार आज होगा खत्म, मिलेगी बड़ी सौगात

आखिर 27 साल बाद दौसा-गंगापुर सिटी रेल लाइन का उदघाटन आज होगा। आचार संहिता लगने से चंद घंटों पहले रेलवे इस नई लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। दौसा स्टेशन पर सुबह दस बजे दौसा सांसद जसकौर मीना व टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया के आतिथ्य में 95 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का शुभारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 1996-97 में दौसा-गंगापुर रेल परियोजना की स्वीकृति जारी हुई थी, जिसका काम अब पूरा हुआ है। दशकों से क्षेत्र के लोग इस लाइन पर ट्रेन संचालन का सपना संजोए बैठे थे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दौसा-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-गंगापुर सिटी (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा का संचालन शनिवार से इस नई लाइन पर होगा। अजमेर से सुबह 7 बजे ट्रेन रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आएगी। 9.50 बजे जयपुर से रवाना होकर 11.05 बजे दौसा होते हुए दोपहर 2 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09606 गंगापुर सिटी-अजमेर (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा गंगापुर सिटी से 3 बजे रवाना होकर 5.35 बजे दौसा होते हुए जयपुर स्टेशन पर 7 बजे व रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। दौसा-गंगापुर सिटी रेल लाइन पर डेमू रेलसेवा का कुल 13 स्टेशनों पर ठहराव होगा। इनमें दौसा, बनियाना, नांगल राजावतान, सलेमपुर अरण्या खुर्द, डिडवाना, लालसोट, बिंदोरी, मंडावरी, पिपलाई, बामनवास, खूंटला, उदयकलां व गंगापुर सिटी शामिल है। इस ट्रेक पर डिडवाना में प्रदेश की सबसे लंबी रेल सुरंग भी है। लालसोट रेलवे स्टेशन पूरी तरह से रेल आगमन व प्रस्थान को तैयार है। अभी तक यहां सन्नाटा था, लेकिन आज से अजमेर गंगापुरसिटी डेमू रेल सेवा शुरू होने से यहां खुशियों की सीटी गूंजेगी और लोगों की चहलकदमी शुरू हो जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading