अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है। चुनाव जीतने के बाद अब ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। 20 जनवरी 2025 को ट्रंप दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह वॉशिंगटन डी.सी. में स्थित अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग में आयोजित किया जाएगा। ट्रंप के सत्ता में आते ही नया कैबिनेट गठित होगा, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी नए सदस्यों को सौंपी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट के लिए कई सदस्यों का चयन कर लिया है। यह कैबिनेट पाकिस्तान के लिए चिंता का कारण बन गया है, जिससे शरीफ सरकार भी परेशान है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उनकी सरकार को यह डर है कि ट्रंप के कैबिनेट के ज़्यादातर सदस्य भारत समर्थक हैं, जिसके चलते पाकिस्तान को अमेरिका से वांछित प्राथमिकता नहीं मिल सकेगी।
पाकिस्तानी सेना में भी ट्रंप के कैबिनेट सदस्यों के चयन को लेकर खलबली मची हुई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने ट्रंप की टीम से इस विषय में संपर्क करना शुरू कर दिया है।
ट्रंप के कैबिनेट में चुने गए ज़्यादातर सदस्य भारत-अमेरिका संबंधों को प्राथमिकता देने वाले हैं, और पहले भी भारत के पक्ष में खुलकर बोल चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंधों में और मजबूती आएगी। यही कारण है कि पाकिस्तान इस स्थिति को लेकर चिंतित है।
ट्रंप सरकार का भारत कनेक्शन बना पाकिस्तान के लिए परेशानी की वजह






