मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला, 60 मरे 150 घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में अब तक 60 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से इस्लामिक स्टेट ने ली है. कहा जा रहा है कि कन्सर्ट हॉल में चार-पांच आतंकी घुसे थे. उनके हाथों में ऑटोमेटिक कलाश्निकोव राइफलें थीं. रूसी जांच एजेंसी ने राइफल और उससे चलाई गई गोलियों की तस्वीरें जारी की हैं. रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार शुक्रवार को मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में वर्दी पहने 5 बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग बुरी तरह घायल हो गए. समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राजधानी के पश्चिमी छोर पर स्थित क्रोकस सिटी हॉल में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की. बाद में विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दीं और कॉन्सर्ट हॉल आग की लपटों में घिरा दिखा. हमलावर कॉन्सर्ट हॉल के अंदर मौजूद हैं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की शीर्ष जांच एजेंसी मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी और विस्फोट की घटना को आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है. गोलीबारी शुरू होने के एक घंटे बाद रोसग्वार्डिया स्पेशल फोर्स क्रोकस सिटी हॉल पहुंची और आतंकियों को खत्म करने के लिए बिल्डिंग में एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया. आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर मौके पर भेजे गए. कॉन्सर्ट हॉल में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच 70 से अधिक एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गई. समाचार लिखे जाने तक आतंकवादियों को खत्म करने के लिए रूस की स्पेशल फोर्सेज इमारत में घुस चुकी थीं और अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया था.
मॉस्को के गवर्नर वोरोब्योव ने बताया कि क्रोकस सिटी हॉल के पास 70 से अधिक एम्बुलेंस तैनात हैं, डॉक्टर सभी घायलों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं. हॉल के अंदर से मृतकों के शव बाहर निकाले जा रहे हैं. रूस की राजधानी में इस हफ्ते के लिए सभी सामूहिक समारोहों को रद्द कर दिया गया है. अमेरिकी दूतावास ने इस महीने की शुरुआत में रूस में ऐसे हमले को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि ‘चरमपंथी’ मॉस्को में म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसी बड़ी सभाओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं. एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से ऐसी बड़ी सभाओं में जाने से बचने का आग्रह किया गया था. कॉन्सर्ट हॉल पर जब आतंकियों ने हमला किया उस वक्त वहां ‘पिकनिक म्यूजिक’ बैंड का परफॉर्मेंस चल रहा था. रूस के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड्स को मारा फिर कॉन्सर्ट हॉल के एंट्री और एग्जिट को बंद करके अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की. विस्फोट के बाद कॉन्सर्ट हॉल की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई और छत का हिस्सा टूटकर गिर गया.
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा, ‘व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि मॉस्को में आतंकवादी हमले में यूक्रेन या यूक्रेनियन शामिल थे. इस त्रासदी के बीच वाशिंगटन में बैठे अधिकारी किस आधार पर किसी की बेगुनाही के बारे में निष्कर्ष निकाल रहे हैं? यदि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी थी या है, तो इसे तुरंत रूसी पक्ष को हस्तांतरित किया जाना चाहिए. और अगर ऐसी कोई जानकारी नहीं है, तो व्हाइट हाउस को किसी को क्लीन चिट देने का कोई अधिकार नहीं है. रूस यह पता लगाएगा कि इस हमले के पीछे कौन हैं’. इस बीच रूस में आतंकी हमले को लेकर यूक्रेन का बयान आया है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और विस्फोट की घटना में यूक्रेन का हाथ नहीं है. विस्फोट के बाद आग लगने के कारण कॉन्सर्ट हॉल का अधिकांश हिस्सा लपटों में घिर गया और छत आंशिक रूप से ढह गई. रूसी की सरकारी मीडिया के अनुसार, हमलावरों ने ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम फेंका, जिससे हॉल में आग लगी.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading