हूती विद्रोहियों फिर की युद्धपोत पर हमले की कोशिश

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी युद्धपोत और एक अन्य जहाज को निशाना बनाने के लिए चार ड्रोन तैनात किए, जिन्हें अमेरिकी नौसेना ने तबाह कर दिया

संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने हूती विद्रोहियों के चार ड्रोन (यूएएस) तबाह कर दिए। अमेरिकी सेना द्वारा बताया गया कि इन सभी ड्रोन का इस्तेमाल अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के लिए किया गया था। बता दें कि हूती विद्रोहियों का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। उन्होंने पहले ही लाल सागर से होकर इजराइल जाने वाले सभी जहाजोे को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने लाल सागर में यमन समर्थित हूती गुट द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोन (यूएएस) को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। बताया गया है कि हूती गुट ने अमेरिका के दो युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए चार यूएएस तैनात किए गए थे। इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया है कि जहाजों को किसी भी तरह की क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। यह भी बताया गया कि ये ड्रोन लाल सागर में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के लिए बड़ा खतरा थे।

27 मार्च को भी नष्ट किए थे चार ड्रोन
इससे पहले 27 मार्च को सुबह 2:00 बजे यूएस सेंट्रल कमांड ने यमन में हूथी विद्रोहियों द्वारा लॉन्च की गई चार लंबी दूरी की मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) को नष्ट कर दिया। इससे पहले नवंबर 2023 में हूतियों ने हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के दौरान लाल सागर में जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का अभियान शुरू किया था। बता दें कि लाल सागर विश्व व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading