कई राज्यों के प्राइमरी चुनावों में ट्रंप और जो बाइडन को मिली जीत

रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क में अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को जीत मिली 

डोनाल्ड ट्रंप, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में और राष्ट्रपति जो बाइडन डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में न्यूयॉर्क से जीत दर्ज कर चुके हैं। 2 अप्रैल को अमेरिका के चार राज्यों रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और विंस्कोंसिन में प्राइमरी चुनाव हुए। ये चुनाव फिलहाल औपचारिकता भर रह गए हैं क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से जो बाइडन की राष्ट्रपति पद की दावेदारी तय हो गई है।
रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क में अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को जीत मिली है। विस्कोंसिन के चुनाव नतीजे अभी आने बाकी हैं। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। प्राइमरी चुनाव में जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन का दबदबा दिखा है, उससे साफ है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। रिपब्लिकन पार्टी के कनेक्टिकट प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 78 प्रतिशत, न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव में 81 प्रतिशत, रोडे आइलैंड में 84.4 प्रतिशत मत मिले हैं। विंस्कोंसिन में भी डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बनाई हुई है और 77 फीसदी मत पा चुके हैं। वहीं डेमोक्रेट पार्टी के प्राइमरी चुनाव में कनेक्टिकट में जो बाइडन को 85 प्रतिशत, न्यूयॉर्क में 91 प्रतिशत, रोडे आइलैंड में 82 प्रतिशत मत मिले हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन को इस्राइल हमास युद्ध की वजह से काफी विरोध भी झेलना पड़ रहा है और 2 अप्रैल को हुए चार राज्यों के चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता डेमोक्रेट पार्टी के समर्थकों से अपील कर रहे थे कि वह जो बाइडन को वोट न करें क्योंकि उन्होंने इस्राइस हमास युद्ध को सही तरीके से हैंडल नहीं किया। वहीं कुछ लोग जो बाइडन के अर्थव्यवस्था के स्तर पर किए गए कामों से भी खुश नहीं हैं। कई रिपब्लिकन समर्थक भी डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी से खुश नहीं हैं और उनकी इच्छा है कि और विकल्प होने चाहिए थे। 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading