सर्च के लिए अब गूगल को देने होंगे पैसे, कंपनी कर रही है तैयारी

अब तक आप गूगल सर्च को फ्री में यूज करते आ रहे थे, लेकिन अब कंपनी इसे लेकर कुछ दूसरे प्लान्स बना रही है. यानी कंपनी इसे पेड सर्विस के तौर पर शुरू करने का विचार कर रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से अब तक इस अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. कयास हैं कि इस अपडेट के बाद गूगल सर्च के कुछ फीचर्स के लिए पैसे देने होंगे. गूगल बड़ी तैयारी में लगा हुआ है. अब तक कंपनी ने सर्च सर्विस को फ्री रखा है, जहां से उसके रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा आता है. हालांकि, अब कंपनी अपनी इस पॉलिसी में बदलाव करने पर विचार कर रही है. कंपनी ‘प्रीमियम’ फीचर्स पर चार्ज लगाने पर विचार कर रही है. ये ‘प्रीमियम’ फीचर्स कुछ और नहीं बल्कि जनरेटिव AI से आने वाले रिजल्ट्स होंगे. कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने गूगल सर्च के साथ जनरेटिव AI का स्नैपशॉट फीचर एक्सपेरिमेंटल लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से यूजर्स को सर्च किए टॉपिक के बारे में AI सर्च रिजल्ट्स से ऊपर दिखाता है. AI सर्च किए गए टॉपिक की एक समरी यूजर्स को दिखाता है. हालांकि, अब कंपनी इसमें बदलाव चाहती है. फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. अगर गूगल ऐसा कुछ करता है, तो ये पहला मौका होगा जब कंपनी अपने सर्च इंजन पर पेमेंट या चार्ज लगाएगी. 

गूगल सर्च से कंपनी की बड़ी कमाई होती है, लेकिन Chat GPT के आने के बाद कंपनी को अपने बिजनेस पर एक डर नजर आया. इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च हुए लगभग डेढ़ साल हो चुके हैं और अब कंपनी अपने बिजनेस मॉडल में एक बड़े बदलाव पर विचार कर रही है. ये दिखाता है कि कंपनी AI को लेकर किस दिशा में सोच रही है. गूगल उन विकल्पों को तलाश रहा है, जिससे AI फीचर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ जोड़ा जा सके. कंपनी Gemini AI असिस्टेंट का फीचर पहले से ही Gmail और डॉक्स के साथ दे रही है. ये जानकारी मामले से जुड़े तीन लोगों के हवाले से दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियर्स इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी एक्जीक्यूटिव्स अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं. हालांकि, कंपनी का ट्रेडिशनल सर्च इंजन पहले की तरह ही फ्री रहेगा. वहीं कंपनी सब्सक्राइबर्स को भी ऐड दिखाने पर विचार कर रही है. ध्यान रहे कि ये पहला मौका है, जब कंपनी अपनी सर्विस को पेड करने पर विचार कर रही है. बता दें कि गूगल ने सर्च और सर्च संबंधी ऐड्स की मदद से पिछले साल 175 अरब डॉलर कमाए हैं. ये संख्या कंपनी की कुल कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा है. यहीं वजह है कि कंपनी अपने सर्च के जरिए आने वाले पैसे को बचाने पर विचार कर रही है. Chat GPT के लॉन्च होने के बाद से ही गूगल के लिए ये प्लेटफॉर्म एक चुनौती बन गया है. चूंकि Chat GPT बहुत से सवालों के सटीक और तेजी से जवाब देता है. ऐसे में लोग गूगल पर सर्च करना बंद कर सकते हैं, जो कंपनी का सबसे बड़ा डर है. गूगल ने पिछले साल मई में AI पावर्ड सर्च इंजन पर काम शुरू किया था. हालांकि, ब्रांड इस एक्सपेरिमेंटल फीचर को मेन सर्च इंजन पर जोड़ना नहीं चाहता है. इस तरह के सर्च रिजल्ट देने में गूगल के काफी ज्यादा रिसोर्स खर्च होंगे. ट्रेडिशनल तरीके के मुकाबले जनरेटिव AI रिस्पॉन्स में गूगल से ज्यादा कंप्यूटर रिसोर्स लगेंगे. यही वजह है कि कंपनी इसे चुनिंदा यूजर्स को ही ऑफर करना चाहती है. कंपनी इसे गूगल वन के सब्सक्राइबर्स को ऑफर कर सकती है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading