चलती कार में हाईवे पर नाबालिग मॉडल से गैंगरेप

चलती कार में नाबालिग मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, मुरादाबाद में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

संभल निवासी 17 वर्षीय एक मॉडल के साथ चलती कार में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर गाजियाबाद निवासी तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मॉडल तीनों को पहले से जानती है। संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने 11वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। किशोरी ने बताया कि पांच अप्रैल को वह मॉडलिंग के कार्यक्रम में जयपुर गई थी। छह अप्रैल को वह जयपुर से गाजियाबाद पहुंची और धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन के पास मुरादाबाद लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद के लालकुआं वेव सिटी ग्रामीण निवासी भरत अपने साथी गाजियाबाद के लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी अनिल और गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा सिहानी गेट निवासी सोनू कार लेकर आ गए।
आरोपियों ने उसे देखकर कार रोक ली। तब पीड़िता ने बताया कि वह मुरादाबाद जा रही है। तब आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं, और उसे मुरादाबाद तक छोड़ देंगे। आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी। पीड़िता ने इनसे फोटोशूट कराया था। करीब साढ़े 11 बजे धौलाकुआं से निकले थे। आरोपियों ने गाजियाबाद में एक होटल से कोल्ड ड्रिंक और खाना पैक करा लिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता को नशा होने लगा था। पीड़िता का कहना है कि सोनू कार चला रहा था। जबकि अनिल और भरत ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए और यहां उसे छोड़कर भाग गए थे। जहां कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद भेजी गई है।
पीड़िता ने 112 पर दी घटना की जानकारी
पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया कि उसने टॉयलेट जाने के बहाने कार रुकवा ली थी। तब आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर कार रोक दी थी। तब पीड़िता ने टॉयलेट में जाकर यूपी 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दे दी थी।
इसके बाद वह कार में आकर बैठ गई थी। इसके बाद आरोपी कार मुरादाबाद लेकर आ गए थे। यहां तीनों उसे होटल में ले गए और कमरे में बैठाकर भाग गए थे। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई थी लेकिन तब तक आरोपी निकल चुके थे। इसके बाद पीड़िता ने अपने मां-बाप को घटना की जानकारी दी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading