हरियाणा में स्कूल बस हादसे में 6 बच्चों की मौत  

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे खिड़कियों से बाहर जा गिरे, हादसे से पूर्व बस चालक ने गांव में एक बाइक को साइड से टक्कर मारी थी
महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों भयावह मंजर देख कांप उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में मोड़ होने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और नहरी पुलिया के पास एक बड़े पेड़ से टकराकर बस पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए खिड़कियों से बाहर जा गिरे। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को हादसे की सूचना दी, जबकि घटनास्थल पर महज आधे घंटे में ही 300 से अधिक लोगों की भीड़ ने हर संभव सहयोग कर घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस के माध्यम से उप नागरिक अस्पताल कनीना और एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं दो बच्चों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
कनीना स्थित जीएल पब्लिक स्कूल की बस गांव सेहलंग से खेड़ी-तलवाना, झाड़ली, खरकड़ा बास, धनौंदा आदि गांवों से बच्चों को बैठाकर कनीना स्थित जीएल स्कूल ले जाती थी। वीरवार को चालक 32 वर्षीय धर्मेंद्र गांव झाड़ली, खरकड़ा बास, धनौंदा से बच्चों को बस में बैठाकर उन्हाणी स्थित नहरी पुलिया व हैफेड के गोदाम के नजदीक पहुंचा। यहां हल्के मोड़ पर चालक ने गति कम न करते हुए ही बस मोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नियंत्रण खो बैठा और गलत दिशा में पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे के दौरान हर ओर छोटे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व सड़क पर आवागमन कर रहे वाहन चालक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बचाने में जुट गए।
हादसे से पूर्व बस चालक ने गांव खेड़ी में एक बाइक को साइड से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद खेड़ी निवासी युवक तूड़ी पर गिर गया था। उसने बस स्टैंड पर बस रुकवाकर चालक से चाबी छीन ली थी। चालक के मुंह से शराब की बदबू आने के बाद युवक ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी थी, लेकिन कुछ ग्रामीणों के बच्चे भी बस में सवार थे, जिनके अनुरोध पर चाबी वापस दे दी। इसके बाद उन्हाणी मोड़ पर यह हादसा हो ग

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading