अमेरिकी सांसद ने कहा, ‘इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलनी चाहिए’

अमेरिका सांसद ने कहा कि ‘इस्राइल को भी गाजा में जारी लड़ाई को खत्म करने के लिए परमाणु बम दिए जाने चाहिए। वे इस लड़ाई को हार नहीं सकते।’
अमेरिका के एक सांसद ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलनी चाहिए। अमेरिकी सांसद ने अमेरिका द्वारा जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का भी बचाव किया और कहा कि वह एक सही फैसला था। अमेरिकी सांसद ने कहा कि इस्राइल को एक यहूदी देश के तौर पर अपने आप को बचाने के लिए वो सब कुछ करना चाहिए, जो वो करना चाहता है।
अमेरिकी सांसद के बयान ने दुनिया को चौंकाया
अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम इस्राइल के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने इस्राइल को भेजे जाने वाले तीन हजार भारी बमों की डिलीवरी रोक दी है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ‘जब हमने एक देश के तौर पर जर्मनी और जापान से लड़ाई में पर्ल हार्बर की तबाही देखी, तो हमने इस लड़ाई को खत्म करने के लिए जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का फैसला किया और वह एक सही फैसला था।’ उन्होंने कहा कि ‘इस्राइल को भी गाजा में जारी लड़ाई को खत्म करने के लिए परमाणु बम दिए जाने चाहिए। वे इस लड़ाई को हार नहीं सकते।’
अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने के फैसले का भी किया समर्थन
लिंडसे ग्राहम ने कहा ‘अमेरिका के लिए हिरोशिमा और नागासाकी पर दो परमाणु बम गिराना क्यों सही था? मुझे लगता है कि वह सही था। इसलिए इस्राइल को भी वो सबकुछ करना चाहिए, जिससे वह एक यहूदी देश के तौर पर बचा रहे।’ उन्होंने कहा ‘गाजा में नागरिकों की मौतों के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि हमास ने ही आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया।’ ग्राहम ने कहा ‘मुझे लगता है कि गाजा में आम नागरिकों की मौतों को तब तक कम करना संभव नहीं है, जब तक हमास अपनी ही जनसंख्या को ढाल की तरह इस्तेमाल करता रहेगा। मैंने कभी भी इतिहास में ऐसी लड़ाई नहीं देखी है, जहां आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल दिया गया हो।’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading