आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग का छापा

500 के नोट की हर गड्डी पर खास निशान, नोटों की गड्डियों पर एक ही तरह की स्लिप और रबड़, जिससे इन्हें बांधा गया

आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग के छापे के दौरान 500 के नोटों की जो गड्डियां मिलीं, उन पर खास तरह के निशान मिले। इन नोटों की गड्डियों पर एक ही तरह की स्लिप और जिस रबड़ से इन्हें बांधा गया वो भी एक ही तरह की मिलीं।
आगरा में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग का शू मैटेरियल व कंपोनेंट का बड़ा कारोबार है। 20 साल में अकूत संपत्ति कमाई। आयकर टीम को छापे में 60 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। अभी नोटों की गिनती जारी है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि 500-500 के नोटों की इतनी गड्डियां रामनाथ डंग के घर कहां से आईं। 500 के नोटों की 500 से अधिक गड्डियां एक जैसी स्टाइल की होने के कारण अधिकारी भी हैरत में हैं। एक जैसी स्टाइल की गड्डियों पर स्लिप एक ही तरह से लगी है। रबड़ भी सभी गड्डियों में एक ही तरह से बांधी गई है। ऐसे में आयकर अधिकारियों को आशंका है कि यह सभी गड्डियां एक ही व्यक्ति से आई होंगी। आयकर अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं। बीके शूज का टर्नओवर भी बड़ा है। मंशु फुटवियर भी बड़ी फर्म है। बीके शूज और मंशु फुटवियर के मालिक दोनों सगे भाई हैं। इनर रिंग रोड पर बड़ी जमीन के सौदे भी हुए हैं। यह भी हो सकता है कि यह रकम किसी बड़े सौदे से आई हो। आयकर विभाग की कार्रवाई के पीछे मुखबिरी मानी जा रही है।
सीजन में प्रभावित हो सकता है कारोबार
घरेलू जूता कारोबार पिछले डेढ़ महीने से आचार संहिता में फंसा है। जूता कारोबार में बड़े भुगतान भी नकदी की जब्ती के डर से रुके हुए हैं। पर्चियों की रकम भी व्यापारियों ने नहीं उठाई। असम और मद्रास में अगले महीने के लिए सीजन का माल तैयार होता है।
कारोबार पर पड़ेगा असर
आयकर टीम की इस छापेमारी और अकूत दौलत बरामद होने के बाद घरेलू जूता कारोबारियों में खलबली मच गई है। जूता कारोबारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। सीजन से पहले ही कारोबार प्रभावित हो सकता है। छापा पड़ने के 15 से 20 दिनों तक हींग की मंडी से लेकर जूता बाजार से कारोबारी दूरी बना सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading