रेमल तूफान से पूर्वोत्तर में भारी तबाही, मणिपुर में सड़कें डूबीं

रेमल तूफान ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश से हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल मंगलवार को देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया था। चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कई इलाके जलमग्न हो गए। नदियों का पानी बढ़ने से सड़कें बह गईं, जिससे सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के प्रभाव से 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे भी गिर गए। मंगलवार को भारी बारिश के कारण असम के दीमा हसाओ जिले में हफलॉन्ग-सिलचर को जोड़ने वाली रोड बह गई। फिलहाल एक जून के लिए हाफलोंग-सिलचर कनेक्टिंग रोड को बंद कर दिया गया है।
मिजोरम में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव कार्य जारी
मिजोरम में भारी बारिश के कारण राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक खदान ढह गई। इस हादसे में 27 की मौत हो गई, जिनमें से 25 के शव बरामद हुए। कई स्थानों पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया गया। भूस्खलन के कारण कई लोग लापता हो गए। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर तीसरी एमएपी से 25 कर्मियों, पहली एमएपी से 22 कर्मियों और 5वीं आईआर बटालियन से 10 कर्मियों को तैनात किया गया है। कई इलाकों में भूस्खलन के कारण घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 22 लोग दब गए। हालांकि, आज सुबह से बारिश नहीं हुई। आइजोल जिले के ह्लिमेन में पांच लोगों को बचा लिया गया, जबकि चार अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव कार्य जारी है। सलेम वेंग में भूस्खलन के कारण एक इमारत ढहने तीन लोग लापता हो गए। हालांकि, उनके शवों बरामद कर लिए गए हैं। आइजोल जिले के फाल्कन, लुंगसेई और केल्सिह से एक-एक शव बरामद किए गए। भारी बारिश के प्रभाव से हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल मंगलवार को देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया था। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं राहत कार्यों के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद देने का भी भरोसा दिया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
मणिपुर में भारी बारिश के कारण 100 से ज्यादा लोग प्रभावित
मणिपुर के इंफाल घाटी के पास भारी बारिश के कारण 100 से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए। उफान पर आई इंफाल नदी के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। इंफाल जिले के हिंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। इंफाल और सिलचर को जोड़ने वाले एनएच 37 पर इरंग बेली ब्रिज मंगलवार शाम को भारी बारिश के बाद ढह गई, जिसके कारण सड़क संचार बाधित हो गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading