भाजपा सांसद बृजभूषण के बेटे के काफिले से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

 कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार करणभूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत नाजुक है, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब बुधवार की सुबह हुआ। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की।
हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ करनैलगंज व सीओ सिटी के सामूहिक प्रयास और मुकदमे के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया। करणभूषण के भारी भरकम काफिले में चल रही पुलिस स्पोर्ट फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। निंदूरा निवासी रेहान खान (21) और शहजाद खान (20) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं सड़क के किनारे जा रही छतईपुरवा निवासी सीता देवी (60) को भी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है, उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है।
नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम पंजीकृत है वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला करनैलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक करनैलगंज आ रहे थे। वाहनों के काफिले में सबसे आगे कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह की गाड़ी चल रही थी। काफिले में सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही फॉर्च्यूनर यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 भी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के भीतर सभी एयरबैग खुल गये। यह वाहन नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम पंजीकृत है। घटना के बाद मौके पर तनाव के हालात हो गये।
आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से हुई नोंकझोंक
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, चक्काजाम और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़े लोगों से पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद और मान-मनौवल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद मौके पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया गया। गाड़ी पर पुलिस स्कोर्ट लिखा है और काफिले में यह साथ चल रही थी। भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लोगों के उग्र होने की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को किसी तरह शांत कराया।
मां की तहरीर पर करनैलगंज में केस दर्ज
सड़क हादसे की तहरीर मृतक रेहान खान की मां चंदा बेगम की तरफ से कोतवाली में दी गई है। तहरीर के मुताबिक फॉर्च्यूनर वाहन संख्या यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कहा गया है कि चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सड़क से दाहिनी तरफ आ गया और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले चचेरे भाई थे
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निंदूरा गांव के निवासी हैं। आजाद खान का बेटा शहजाद एक दिन पहले सऊदी अरब से आया था। वह रेहान खान के साथ करनैलगंज बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था। रेहान शहजाद के चाचा अजमेरी खान का बेटा था। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। निंदूरा समेत आसपास के गांव के लोगों की भीड़ छतईपुरवा में घटनास्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और करनैलगंज कोतवाली में जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading