आज से हो रहे बदलावों का जनता पर होगा सीधा असर

ITR भरने पर जुर्माना, जूते-चप्पल महंगे, क्रेडिट कार्ड फीस मेंहोगी बढ़ोतरी, फास्टैग के लिए केवाईसी करनी होगी अपडेट, 5 साल से अधिक पुराने फास्टैग को होगा बदलना

एक अगस्त से कुछ प्रमुख बदलाव हो रहे हैं। इनका आप पर सीधे वित्तीय असर पड़ेगा। इन बदलावों में जूते चप्पल महंगे हो सकते हैं। साथ ही, आईटीआर देरी से भरने पर जुर्माना लगेगा। फास्टैग केवाईसी लागू होने और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड फीस में बढ़ोतरी है भी शामिल है।
आईटीआर भरने पर जुर्माना
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अब एक अगस्त से रिटर्न भरने पर जुर्माना लगेगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर इससे कम है तो एक हजार रुपये का दंड लगेगा।
जूते-चप्पल हो सकते हैं महंगे
नए नियम के तहत अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रमाणित फुटवियर की ही बिक्री होगी। इससे ग्राहक को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। बीआईएस प्रमाणपत्र लेने के लिए निर्माताओं को कई गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा और इससे उनकी लागत बढ़ेगी।
फास्टैग से जुड़ी यह जानकारी ध्यान में रखें
1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक कंपनियों को एनपीसीआई की शर्तों को पूरा करना होगा, जिसमें तीन से पांच साल से अधिक पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना और 5 साल से अधिक पुराने फास्टैग को बदलना शामिल है। प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होती है, और ग्राहकों को 31 अक्टूबर से पहले अपना केवाईसी अपडेट करना होगा।
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा शुल्क
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव कर रहा है। अगर आप पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसी थर्ड पार्टी एप्स के जरिये किराया देते हैं तो एक फीसदी शुल्क लिया जाएगा। अधिकतम 3,000 रुपये होगा। शिक्षा के लेनदेन पर भी एक फीसदी चार्ज लगेगा। इसी तरह अगर महीने में 15,000 रुपये से ज्यादा का ईंधन भरते हैं तो भी एक फीसदी चार्ज देना होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading