दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस में लगी आग, जलते कोच का वीडियो आया सामने

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
राजधानी के सरिता विहार इलाके में चलती ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही मिनट में ट्रेन के तीन कोच में आग फैल गई। इससे दो कोच पूरी तरह से जल गए, जबकि तीसरे कोच का 10 फीसदी हिस्सा जला। घटना की सूचना के तुरंत बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा की तरफ से 10 दमकल की गाड़ियां से आग पर काबू किया गया। मामले में फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) सुखविंदर सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस (12280) के कुर्सीयान कोच में सबसे पहले आग लगी। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से पहले ही यात्री ट्रेन में नीचे उतर गए थे। कुर्सीयान के कोच नंबर डी 3, डी 4, डी 2 में आग लगी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना 4:24 बजे मिली। सबसे पहले दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उसके बाद संख्या 10 हुई। शाम 5:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोच नंबर डी 3 और डी 4 पूरी तरह से जल गए जबकि डी 2 का 10 फीसदी हिस्सा जला है।
8 घंटे से अधिक की देरी से चली थी ट्रेन
ट्रेन नंबर 12280 ताज एक्सप्रेस अपने प्रस्थान के समय से 8 घंटे 40 मिनट से अधिक देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए चली थी। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए चलनी थी लेकिन ट्रेन समय से नहीं पहुंची। इस वजह से इस ट्रेन का संचालन वापसी में दोपहर 3:28 बजे शुरू हुआ।
जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
चलती में ट्रेन में आग लगने यात्रियों की सुरक्षा बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जब कोई ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंचती है तो उसकी जांच पड़ताल अलग-अलग विभागों द्वारा की जाती है। इसमें इलेक्ट्रिक विभाग की टीम भी हर कोच की जांच करती है। यदि कोच में कुछ खराबी आती तो उसे या तो ठीक किया जाता है या फिर उसकी जगह पर दूसरे कोच की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उक्त ट्रेन के कोच की जांच किस स्तर पर की गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आग किस वजह से लगी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार कुछ कहा जा सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading