मुंबई में IAS की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की

महाराष्ट्र में एक आईएस कपल की बेटी ने सोमवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतिका मुंबई के हाई प्रोफाइल इलाके मंत्रालय के पास सुरुचि अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. उसके पैरेंट्स महाराष्ट्र सरकार में बड़े पद पर तैनात हैं.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सुसाइड केस सामने आया है. यहां महाराष्ट्र सरकार में बड़े पद पर तैनात एक आईएएस कपल की 27 वर्षीय बेटी ने एक बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. उसका शव सोसाइटी में ही एक बाइक के उपर मिला. गार्ड ने उसको देखने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुदकुशी करने वाली लड़की की पहचान लिपि रस्तोगी के रूप में हुई है. वो महाराष्ट्र कैडर के सीनियर आईएएस अफसर विकास और राधिका रस्तोगी की बेटी थी. आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वो हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिनों में उसकी परीक्षा होने वाली थी, लेकिन वो अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं थी.
मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया
लिपि रस्तोगी ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. पुलिस ने मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि खुदकुशी की घटना सोमवार तड़के चार बजे हुई है. उस वक्त लिपि के माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे. तभी उसने अपने घर की खिड़की से छलांग लगा दिया. उजाला होने पर गार्ड ने उसे बाइक पर पड़ा हुआ देखा.
महाराष्ट्र सरकार में प्रमुख सचिव हैं माता-पिता
जानकारी के मुताबिक, लिपि रस्तोगी के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर हैं, जबकि उसकी मां राधिका रस्तोगी भी राज्य सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. लिपि ने पिछले साल दिसंबर से एडवोकेट सराह कपाड़िया के लॉ फर्म वेस्ता लीगल में बतौर इंटर्न काम शुरू किया था. उससे पहले वो पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अश्विनी रायकर के असिस्टेंट के रूप में कार्यरत थी.
सेल्स-मार्केटिंग से लेकर कंटेंट राइटिंग तक आजमाया हाथ
मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने वाली लिपि रस्तोगी ने मार्केटिंग के क्षेत्र में भी काम किया था. उसने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कंपनी में सेल्स एंड मार्केटिंग का काम किया था, तो ब्यूटी कंपनी नायका में बतौर कंसल्टेंट अपनी सेवाएं दी थी. लेकिन साल 2020 के बाद उसने इस फील्ड को अलविदा कह दिया. उसके बाद कानून की पढ़ाई करने लगी. उसने साल 2015 से 2016 तक कंटेंट राइटिंग में भी अपना हाथ आजमाया था.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading