40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा कदाचार के आरोपों की न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं की समीक्षा के बाद 22 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।
Related Posts
पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाने वाला देश, कैसे बना माफ़िया का गढ़
तीस साल के पॉल काफ़ी कमज़ोर दिखते हैं. वे कहते हैं, "फ़िलहाल हालात काफ़ी ख़तरनाक हैं. मौत कहीं से भी आ सकती है. पॉल को…
पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
दिल्ली में शाहदरा जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ संजीव कुमार जैन को आईजीआई एयरपोर्ट…
नीट पीजी-2024 परीक्षा अगस्त में, पिछले महीने परीक्षा हुई थी स्थगित
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। नीट पीजी परीक्षा पिछले महीने होनी प्रस्तावित…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।



