नीट-2024: पेपरलीक मामले में रॉकी गिरफ्तार

रॉकी उर्फ राकेश को पटना में अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने रॉकी को 10 दिन तक अपने रिमांड में रखने की इजाजत सीबीआई को दी है। रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी।
नीट पेपर लीक केस में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले कई दिनों से सीबीआई की टीम जिसे तलाश रही थी, वो आखिरकार पकड़ा ही गया। सीबीआई ने झारखंड से रॉकी उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया है। आज उसे पटना में अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने रॉकी को 10 दिन अपने रिमांड में रखने की इजाजत सीबीआई को दी है। बताया जा रहा है कि रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई ने उसे दबोच लिया।
रॉकी उर्फ राकेश पर है यह बढ़ा आरोप
पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी। रॉकी उर्फ राकेश मूलरूप से नवादा का रहने वाला है। वह रांची में अपना रेस्टोरेंट चलाता था। सीबीई की पूछताछ में चिंटू, मुकेश, मनीष और आशुतोष ने कई बड़े खुलासे किए थे। जांच में पता चला था कि पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंट संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी। वह रांची में रेस्टोरेंट चलाता है। ईओयू सूत्रों की मानें तो रॉकी ने ही पेपरलीक केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसने हजारीबाग से पेपर उड़ाने की साजिश रची। इसके बाद रांची और पटना के स्कॉलर मेडिकल स्टूडेंट की मदद से पेपर सॉल्व करवाया। इस बीच संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु कई बार रांची में रॉकी से मिलने गए थे।
संजीव मुखिया की तलाश कर रही सीबीआई की टीम
जांच में यह भी पता चला कि रॉकी ने ही पांच मई को प्रश्न पत्र उड़ाने के बाद सॉल्व करवाया था। इसके बाद इसे पटना में चिंटू उर्फ बलदेव के सोशल मीडिया पर भेजा गया। इन सब के लिए माफियाओं ने पिछले कई महीनों से तैयारी की थी। बता दें कि ईओयू ने नीट पेपरलीक केस को सीबीआई को हैंडओवर कर दिया था। इस मामले में सीबीआई छह से ज्यादा लोगों को आरोपी बना चुकी है। सीबीआई ने मंगलवार को पटना से सन्नी और रंजीत को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई की टीम मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया था। अब टीम संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading