बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को नियंत्रित रखती है ब्लैक टी’,

आप भी जरूर चाय पीने के शौकीन होंगे। पर क्या आप जो चाय पीते हैं वो सेहत के लिए लाभप्रद है?
इस लेख में हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ फायदेमंद है साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को नियंत्रित रखते हुए आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है। हम बात कर रहे हैं ब्लैक टी की। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस चाय के सेवन से हृदय और आंत तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ आप कई प्रकार की अन्य क्रोनिक बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
अध्ययनों में भी इसकी पुष्टि होती है कि नियमित रूप से ब्लैक टी का सेवन करने से अन्य चाय की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
ब्लैक टी कई मामलों में बहुत फायदेमंद
शोधकर्ता बताते हैं, ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक यौगिक शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज और इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हैं। यह कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से आती है। इस चाय में पॉलीफेनॉल्स होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने से क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
ब्लैक टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें। इसमें टी बैग या 2-3 ग्राम चाय की पत्तियां डालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर इसका सेवन करें। इसमें दूध या चीनी नहीं डाली जाती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
ब्लैक टी में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। फ्लेवोनोइड्स कुछ सब्जियों, फलों, रेड वाइन और डार्क चॉकलेट में भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से हृदय रोगों के कई जोखिम कारकों जैसे उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और मोटापा घटाने में मदद मिल सकती है।
समीक्षा में पाया गया कि ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल में 4.64mg/dL की कमी आई। यह प्रभाव उच्च हृदय जोखिम वाले लोगों में अधिक स्पष्ट था।
ब्लड प्रेशर भी रहता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग, किडनी फेलियर, स्ट्रोक, दृष्टि हानि और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। आहार और जीवनशैली में बदलाव आप रक्तचाप को कम कर सकते हैं। अध्ययनों की समीक्षा में उच्च रक्तचाप वाले लोगों में ब्लैक टी के प्रभावों को देखा गया।
कि नियमित रूप से ब्लैक टी के सेवन से सिस्टोलिक रक्तचाप 4.81 मिमी एचजी और डायस्टोलिक रक्तचाप 1.98 मिमी एचजी कम आई। जिन लोगों ने तीन महीने से अधिक समय तक नियमित रूप से इसका सेवन किया उनमें ब्लड प्रेशर काफी बेहतर रूप से नियंत्रित रहा।
शुगर नियंत्रित रखने में भी इसके लाभ
ब्लड प्रेशर की ही तरह से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में इसके लाभ देखे गए। उच्च रक्त शर्करा के स्तर से टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग, किडनी की बीमारी हो सकती है। प्री-डायबिटीज और बिना डायबिटीज वाले लोगों पर ब्लैक टी के प्रभावों को जानने के लिए किए गए अध्ययन में पाया गया कि ये चाय शरीर में इंसुलिन के उपयोग को बढ़ाने में मदद कर सकती है। में मोटापे और इंसुलिन प्रतिरोध वाले पुरुषों में इंसुलिन प्रतिक्रिया पर ब्लैक टी के सेवन के प्रभावों को देखा गया। ब्लैक टी से इसमें भी सुधार हो सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading