उ. प्र. में सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे-चंद्रशेखर

उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान कर दिया. चंद्रशेखर ने उपचुनाव को लेकर कहा कि आगामी उपचुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चंद्रशेखर ने साफ-साफ कहा कि वो सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे. इसके लिए अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से बात भी कर ली है. फाइनल हुआ है कि आने वाले उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा. जानकारों की मानें तो आजाद समाज पार्टी के उपचुनाव में उतरने से समाजवादी पार्टी और बसपा के दलित वोटों में सेंधमारी हो सकती है. ऐसे में उपचुनाव उनका खेल बिगड़ सकता है. पूर्व में जब लोकसभा का चुनाव था तो नगीना सीट के साथ डुमरियागंज लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी ने ताल ठोकी थी, जिसमें नगीना सीट पर चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की थी. वहीं,डुमरियागंज सीट पर ‘इंडिया एलायंस’ का पार्टी ने खेल बिगाड़ दिया था. यहां से बीजेपी जीती थी. इसलिए उपचुनाव में भी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चंद्रशेखर सपा-बसपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
सपा के साथ मिलकर उपचुनाव में उतरेगी कांग्रेस
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आगामी यूपी उपचुनाव में 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. यूपी कांग्रेस ने 21 तारीख को लखनऊ में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी बातों को अंतिम रूप दिया जाएगा. संभावना है कि सपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं. प्रदेश की करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा और सीसामऊ पर उपचुनाव होना है. इन सीटों में 5 समाजवादी पार्टी के पास हैं तो RLD-निषाद पार्टी की एक-एक सीटें हैं, जबकि BJP की 3 सीटें हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव में जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने BJP को चौंकाया उसे देखते हुए ये उपचुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए अग्निपरीक्षा माने जा रहे हैं. जाहिर तौर पर लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में गरमाई हुई है. एक तरफ दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है तो दूसरी तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं. बीते बुधवार को सीएम योगी ने 10 सीट पर होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अहम बैठक बुलाई, जहां सीएम मंत्रियों से चुनाव की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया गया. वहीं, इस बैठक से पहले 30 जून को हुई बैठक में योगी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई थी.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading