नीट पीजी-2024 परीक्षा अगस्त में, पिछले महीने परीक्षा हुई थी स्थगित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। नीट पीजी परीक्षा पिछले महीने होनी प्रस्तावित थी, जोकि स्थगित कर दी गई थी।
नीट पीजी 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एजेंसी ने परीक्षा की तिथि 11 अगस्त तय की है। एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा को यूजी परीक्षा के लिए लीक हुए पेपर सहित कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच शुरू होने से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।
परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था शिक्षा मंत्रालय
परीक्षा रद्द होने के बाद एनबीई के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ ने कहा था कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था और यह आश्वासन प्राप्त करना चाहता था कि इस प्रक्रिया में कोई कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनबीई पिछले सात वर्षों से नीट-पीजी का आयोजन कर रहा है और बोर्ड की सख्त एसओपी के कारण अब तक पेपर लीक की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
नई तिथि की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं के मद्देनजर सरकार के साइबर अपराध निरोधक निकाय के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद की गई है। सरकार ने कहा था कि वह NEET-PG की प्रक्रिया की मजबूती का गहन मूल्यांकन करेगी। बैठक में सुझाए गए उपायों में परीक्षा से दो घंटे पहले प्रश्नपत्र तैयार करना शामिल था।
नीट-पीजी का आयोजन देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए एमबीबीएस डिग्री धारकों की पात्रता का आकलन करने के लिए किया जाता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading