मुंबई में 300 मिमी बारिश, सड़कों पर पानी भरा; ट्रेनों पर भी हुआ असर

महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रेल यातायात प्रभावित हुआ है, साथ ही कई क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद किए गए हैं।
मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई इलाकों में इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इतना ही नहीं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग की ट्रेनों को रोका गया। यही नहीं कुछ इलाकों के स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है। मुंबई में रविवार देर रात एक बजे से सात बजे तक छह घंटों के बीच ही अलग-अलग स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मुंबई के कुछ इलाकों में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दादर में स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्थिति यहां तक बनी हुई है कि सड़क पर चल रही कार भी आधी पानी में डूबी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है। वहीं मुंबई महानगर पालिका द्वारा छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की बात कही। सीपीआरओ को कहना है कि सायन, भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। पटरियां पानी में डूब गई थीं, इसलिए ट्रेनें करीब एक घंटे तक रोकी गईं। पानी थोड़ा कम होने पर ट्रेन फिर से शुरू की गई हैं। लेकिन ट्रेन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं। वहीं मध्य रेलवे ने बताया कि मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण रेल यातायात में देरी हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप स्टेशन प्रभावित रहे।
बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी आपदा नियंत्रण कक्ष से व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के साथ आपातकालीन कर्मचारी और अधिकारी मुंबई में विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। वे सभी घटनाक्रमों पर नज़र रख रहे हैं। निगम के सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त और अन्य विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई द्वारा भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन 2:22 बजे से 3:40 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 27 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन की सूचना मिली है। उड़ानों को अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर आदि स्थानों पर भेजा गया। वर्तमान में, आगमन, प्रस्थान में देरी और डायवर्ट की गई उड़ानों को समायोजित करने के लिए किए गए परिणामी परिवर्तनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading