भारी बारिश से मुंबई हुई जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

बारिश के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा है, जबकि कई अन्य को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में बारिश की आफत अभी टलने वाली नहीं है।
भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार को थम सी गई। यहां इस बारिश से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी महाराष्ट्र की राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी अलर्ट के चलते मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पनवेल के ग्रामीण हिस्सों में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह आदेश सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों के लिए है। मुंबई के लोग सोच रहे थे कि सोमवार के बाद उनको राहत मिल सकती है। मगर बारिश के चलते आज की सुबह भी मायूसी में बदल गई। यहां लगातार हो रही बारिश ने शहर और उपनगरों में तबाही मचा दी है। उपनगरीय रेल सेवाएं और हवाई यातायात थप हो गया है। यहां शॉर्ट-सर्किट से जलने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा। वडाला स्टेशन पर भारी बारिश के बीच जलभराव रेलवे ट्रैक देखा गया। हार्बर लाइन सेवाएं कुछ मिनट देरी से चल रही हैं। बीती रात से सुबह के बीच लगभग छह घंटे में मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर की बारिश हुई है। कुछ क्षेत्रों में 315 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा है, जबकि कई अन्य को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में बारिश की आफत अभी टलने वाली नहीं है।
आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मंगलवार को शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बीएमसी आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने नागरिकों से सतर्क रहने और जब तक बहुत जरूरी न हो घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। बीएमसी ने अपनी सभी आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं और किसी भी सहायता के लिए बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिकार क्षेत्र रखने वाले ठाणे जिला परिषद ने भी मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी बहुत भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के कारण रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में स्कूल और कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे।’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading