पर्यटकों के लिए विश्व के 10 सबसे सुरक्षित और असुरक्षित शहर

एक रिपोर्ट में कहा गया कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की सूची बनाने के लिए सात कारक ध्यान में रखे गए। दुनिया के 60 शहरों की तुलना अपराध, व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा के आधार पर की गई। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची सबसे खतरनाक और सिंगापुर सबसे सुरक्षित शहर है।

कराची, पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है। आजादी से पहले कराची, बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा हुआ करता था। बाद में अंग्रेजों ने बॉम्बे प्रेसीडेंसी से अलग सिंध सूबा बनाकर कराची को इसकी राजधानी बनाया। कराची और हमारा मुंबई शहर एक दौर में कमोबेश एक जैसे हुआ करते थे। आज भी कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। कराची शहर की आबादी दो करोड़ से ज्यादा है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। रिपोर्ट में कराची को पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। इसे 100 में 93.12 स्कोर दिया गया है। पाकिस्तान कई आतंकवादी संगठनों का गढ़ रहा है। पेशावर से लेकर क्वेटा तक आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, यह आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है। पाकिस्तान चाहता है कि उसके यहां पर्यटक आएं, जिनसे उसकी कमाई हो। मगर इसकी उम्मीदों पर एक रिपोर्ट ने पानी फेर दिया है। हालांकि, पहले नंबर यानी 100 फीसदी के स्कोर के साथ वेनेजुएला का कराकस सबसे खतरनाक शहर माना गया है।
11 जुलाई को सबसे जोखिम भरे शहरों की सूची सामने आई। इसमें पहले नंबर पर कराकस तो दूसरे नंबर पर कराची शहर रहा। जबकि तीसरे नंबर पर 91.67 स्कोर के साथ म्यांमार का यांगून दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक शहर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका भी सबसे खतरनाक शहरों की सूची में शामिल है। उसे छठे नंबर पर रखा गया है। कराची को अमेरिकी विदेश विभाग से दूसरी सबसे खराब यात्रा सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहता है। रैंकिंग में आगे कहा गया है कि कराची में चौथा सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा सुरक्षा जोखिम है। जो शहर के बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और गुणवत्ता को दर्शाता है।
रिपोर्ट में कहा गया कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की सूची बनाने के लिए सात प्रमुख कारक नजर में रखे गए। दुनिया के 60 शहरों की तुलना अपराध, व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, प्राकृतिक आपदाओं और डिजिटल सुरक्षा के आधार पर की गई। ऐसा नहीं है कि कराची पहली बार सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। वह बार-बार नहीं रहने लायक शहरों की सूची में आता रहा है। 2017 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कराची को दुनिया के सबसे कम सुरक्षित शहरों में नामित किया गया था।
दुनिया के खतरनाक शहरों की ही तरह सबसे सुरक्षित शहरों की भी सूची सामने आई है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के कारण रैंकिंग मिली है। वहीं, जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।

 पर्यटकों के लिए टॉप 10 सबसे खतरनाक शहर-

• वेनेजुएला का कराकस,
• पाकिस्तान का कराची
• म्यांमार का यांगून
• नाइजीरिया का लागोस
• फिलीपींस का मनीला
• बांग्लादेश का ढाका
• कोलंबिया का बोगोटा
• मिस्र का काहिरा
• मैक्सिको सिटी
• इक्वाडोर

 पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित शहर-

• सिंगापुर
• जापान का टोक्यो
• कनाडा का टोरंटो
• ऑस्ट्रेलिया का सिडनी
• स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख
• डेनमार्क का कोपेनहेगन
• दक्षिण कोरिया का सियोल
• जापान का ओसाका
• ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न
• नीदरलैंड का एम्स्टर्डम

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading