एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सोमवार को भी अभियान चलाया। एमसीडी ने नियमों के उल्लंघन के मामले में बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। इसमें दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी। अब तक 20 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। इसमें से पांच बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। जबकि 11 चल रहे हैं। इसमें दो सेंटर अवैध पाए गए हैं। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी। एमसीडी ने आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस को सील कर दिया था। ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। एमसीडी ने दक्षिणी जोन में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर 60 पुस्तकालयों और आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे शुरू किया है।
Related Posts
केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टल गई है। अब…
दिल्ली ब्लास्ट: धमाके के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आगामी आदेश तक नेताजी सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहने का आदेश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 11 नवंबर की सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक नेताजी सुभाष मार्ग के…
दिल्ली:सरकार ला रही है स्कूल फीस रेगुलेशन एक्ट, अभिभावकों को मिलेगी राहत
दिल्ली सरकार निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने के लिए "स्कूल फीस रेगुलेशन एक्ट" लेकर आ रही है। इस बिल को जल्द…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






