दिल्ली ब्लास्ट: धमाके के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आगामी आदेश तक नेताजी सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहने का आदेश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 11 नवंबर की सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट ने पूरे शहर को दहला दिया। इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां और ऑटो रिक्शा आग की चपेट में आ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दर्ज किया है और जांच एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमाका शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। हरियाणा नंबर की हुंडई i20 कार धीमी रफ्तार में चल रही थी कि अचानक उसमें विस्फोट हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पास की स्ट्रीट लाइट्स तक बुझ गईं। आग तेजी से फैली और छह वाहन व तीन ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सुबह 8:13 बजे बादरपुर टोल से दिल्ली में दाखिल हुई थी और दोपहर करीब 3:19 बजे लाल किले के पास पार्क हुई थी। शाम को निकलने के बाद ब्लास्ट हुआ। पुलिस ने कार के मालिक को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि यह कार पुलवामा से जुड़े व्यक्ति को बेची गई थी। मुख्य संदिग्ध मुहम्मद उमर बताया जा रहा है, जो कश्मीर का रहने वाला है और फरीदाबाद में किराए पर रह रहा था। पुलिस अब कश्मीर-फरीदाबाद-दिल्ली कड़ी की जांच कर रही है।
मृतकों में स्थानीय निवासी, पर्यटक और राहगीर शामिल हैं। घायलों को लोक नायक अस्पताल और नजदीकी अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और मंगलवार सुबह उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है।

एनएसजी और आर्मी की टीम सक्रिय
एनएसजी, आर्मी, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड और स्निफर डॉग्स से इलाके की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। अमेरिका ने भी इस घटना पर नजर रखने की बात कही है। घटना से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसमें 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था, जो आईईडी बनाने में इस्तेमाल होता है। जांच एजेंसियां अब इस धमाके को उसी साजिश से जोड़कर देख रही हैं, हालांकि अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
आपात स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लाल किले को भी अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात की गई है। पुरानी दिल्ली समेत जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading