ओडिशा में दुनिया की पहली ब्लैक टाइगर सफारी बनाने के लिए एनटीसीए ने दी मंजूरी

ओडिशा में इस साल के आखिर तक दुनिया की पहली मेलेनिस्टिक (काली) टाइगर सफारी शुरू की जाएगी। यह मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के पास होगी। यह जानकारी सोमवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुशांत नंदा ने दी। उन्होंने बताया कि सफारी के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। वहीं, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) पहले ही इसके लिए समर्थन दे चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वर्तमान में भुवनेश्वर के नंदन कानन चिड़ियाघर में रखे गए मेलेनिस्टिक बाघों को एनएच -18 से सटे 200 हेक्टेयर में फैले प्रस्तावित सफारी में भेजा जाएगा। सफारी में लगभग 100 हेक्टेयर जमीन प्रदर्शन क्षेत्र के लिए होगी। इसके अलावा बाकी बची जमीन में पशु चिकित्सा सुविधाएं, बचाव केंद्र, कर्मचारियों के लिए बुनियादी ढांचा और आगंतुकों के लिए सुविधाएं होंगी।
सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व मेलेनिस्टिक बाघ का इकलौता आवास
सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से 15 किमी दूर यह सफारी स्थल अपने प्राकृतिक लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। वहीं सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व दुनिया में इकलौते जंगली मेलेनिस्टिक बाघ के तौर पर दुनिया में मशहूर है। इस सफारी को स्थापित करने का मकसद ओडिशा में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही यह संरक्षणवादियों, शोधकर्ताओं, उत्साही लोगों और आम जनता को इस दुर्लभ प्रजाति को करीब से देखने का एक अनूठा मौका देगा। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जनवरी में सिमिलिपाल के पास मेलेनिस्टिक टाइगर सफारी की योजना लॉन्च की थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading