स्वाइन फ्लू से 150 मौतें, पंजाब-हरियाणा में सबसे ज्यादा असर : एनसीडीसी

इस साल स्वाइन फ्लू संक्रमण से देशभर में 150 लोगों की मौत हुई। पंजाब और हरियाणा में फ्लू का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में सामने आई है। इसके आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, हरियाणा और पंजाब को सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मानते हुए यहां फ्लू की रोकथाम से जुड़े उपायों पर जोर देने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते 30 जून तक देश में 7,215 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं, जिनमें 150 लोगों की मौत हुई। यह संख्या 2023 की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल 8,125 मामले सामने आए, जिनमें 129 लोगों की मौत हुई थी। इस साल 150 में से 94 मौत गुजरात, हरियाणा और पंजाब में हुई हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति खांसने या छींकने से सांस की बूंदों के जरिये दूसरों को संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा, वायरस से दूषित सतहों को छूने और फिर चेहरे को छूने से भी संक्रमण हो सकता है। कभी-कभी बुखार, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, गले में खराश, बहती नाक, लाल आंख, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, दस्त और पेट में दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश में स्वाइन फ्लू की मृत्यु दर 2.07 फीसदी दर्ज की गई, जबकि पंजाब में यह 13.48 फीसदी तक पहुंची है। पंजाब में अब तक 304 मरीजों में फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें 41 ने दम तोड़ दिया। वहीं, हरियाणा में यह मृत्यु दर 9.81 फीसदी है। यहां इस साल जनवरी से 30 जून के बीच 265 मरीज और 26 मौत हुई।
• इनके अलावा गुजरात में 1,049 मामले और 27 मौत दर्ज की गईं। इनके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में दो, उत्तराखंड में एक, जम्मू-कश्मीर में एक और हिमाचल प्रदेश में तीन मरीजों की मौत हुई।
6 साल में तीन हजार की गई जान
एनसीडीसी के मुताबिक, साल 2018 से लेकर अब तक देश में स्वाइन फ्लू संक्रमण की वजह से करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई है। 2018 में कुल 15,266 मामले सामने आए, जिनमें 1,128 लोगों की मौत हुई। 2019 में कुल मामले 28,798 और 1,218 मौत हुईं।
• इसके बाद 2020 में 2,752 मामले और 44 मौत, 2021 में 778 मामले और 12 मौत, 2022 में 13,202 मामले और 410 मौत, 2023 में 8,125 मामले और 129 लोगों की मौत हुई। साल 2020 और 2021 में स्वाइन फ्लू के आंकड़े कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading