रोहतक: एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एडीजीपी पूरण कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर (42) ने मंगलवार को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन को मासिक वसूली मामले में गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा थे। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बताया और जातिवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी “शहादत” का उल्लेख किया।

खेत में खुद को मारी गोली
जुलाना (जींद) निवासी संदीप लाठर मंगलवार सुबह सादे कपड़ों में अपने मामा व पूर्व सरपंच बलवान के गांव लाढ़ौत स्थित खेत में पहुंचे थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने पहली मंजिल पर बने कमरे में सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा एक व्यक्ति कमरे में पहुंचा तो खून की बौछार देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तीन घंटे की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लगभग तीन घंटे तक जांच चली। चार पन्नों के सुसाइड नोट में संदीप ने लिखा कि एडीजीपी पूरण कुमार ने रोहतक में पदस्थापना के बाद से ही जातिवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कई आईएएस अधिकारियों को भी भ्रष्ट बताया और पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को ईमानदार कहा।

वीडियो में लगाए 50 करोड़ की डील के आरोप
आत्महत्या से पहले संदीप ने खेत में एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने सुसाइड नोट की बातें दोहराईं। उन्होंने एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने, महिला कर्मियों के शोषण और एक राव इंद्रजीत नामक व्यक्ति को किसी केस से बचाने के लिए 50 करोड़ की डील करने का आरोप लगाया।

परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना के बाद परिजनों ने शव कब्जे में लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वे पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए और मांग की कि सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सुसाइड नोट में एडीजीपी को लेकर चार अहम बातें
• पत्नी के आईएएस और साले के विधायक होने का दंभ भरते थे, इसी से भ्रष्टाचार की ताकत मिली।
• गिरफ्तारी से बचने के लिए झूठा सुसाइड नोट बनवाकर आत्महत्या की गई।
• आईएएस लॉबी ने जातिगत राजनीति के जरिए ईमानदार अधिकारियों को निशाना बनाया।
• पत्नी ने अपनी संपत्ति और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए झूठा नाटक किया।

संदीप का सेवाभाव से भरा रहा परिवारिक इतिहास
संदीप के पिता पुलिस इंस्पेक्टर थे और उनके दादा व छोटे दादा सेना में रहे। संदीप को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया था।
घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या संदीप पर कोई मानसिक दबाव था? क्या उन्हें लगा कि उनकी कुर्बानी से कोई बड़ा बदलाव आएगा? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच से ही सामने आएंगे।
“मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और वीडियो को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।”- सुरेंद्र कुमार भौरिया एसपी रोहतक

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading