अयोध्या में गैंगरेप के आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

लखनऊ। वोट बैंक की राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी के नेता और नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के खिलाफ भले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोई एक्शन नहीं ले रहे हों, उनके अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद चुप्पी साधें हो लेकिन मोईद के खिलाफ योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अयोध्या के भदरसा में जिस स्थान पर तालाब की भूमि पर कब्जा कर सपा नेता ने अपनी बेकरी बनवाई है, वहां प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए बेकरी को तोड़फोड़ दिया।इस दौरान कई अधिकारी पूराकलंदर थाने में डटे हुए रहे। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई से पहले शुक्रवार शाम को आरोपी सपा नेता मोईद खान की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश की थी। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के घर को भी ढहाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेकरी को सील किए जाने के बाद उसके भीतर मौजूद सभी सामान बाहर निकाले जा रहे हैं। यह बेकरी काफी बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनवाई गई है। इस भूखंड के एक हिस्से में बेकरी है। जबकि बड़े हिस्से में फसल बोई गई है। नगर पंचायत भदरसा के कर्मचारियों ने बेकरी के भीतर से सभी सामान बाहर निकाल कर रखा दिया। इससे पहले बेकरी ढहाने पहुंचा बुलडोजर कार्रवाई के दौरान तालाब किनारे की मिट्टी में धंस गया। ऐसे में कार्रवाई फिलहाल रुक गई है सिर्फ बेकरी की दीवार का एक हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों ने फिर दूसरा बुलडोजर मंगाया तब आगे की कार्रवाई शुरू हो पाई।
संजय सक्सेना, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading