बरेली में हिन्दू युवती का अपहरण, रिपोर्ट न लिखे जाने पर बवाल

अयोध्या में एक अधेड़ मुस्लिम व्यक्ति जो समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी भी था द्वारा एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना के चलते पहले से ही शर्मसार उत्तर प्रदेश के बरेली से एक और इसी तरह की घटना सामने आई है,जहां एक हिंदू युवती के अपहरण के आरोपित सद्दाम के विरुद्ध पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं दर्ज करने पर गत रात्रि भीड़ उग्र हो गई। उतेजित भीड़ ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर दी। उतेजित भीड़ ने पुलिस के वाहनों में भी जमगर तोड़फोड़ की। आरोप है कि अपहरण की वारदात को पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बताकर कार्रवाई नहीं कर रही थी।
मामला जिला बरेली के गांव शिवनगर का है,जहां का निवासी सद्दाम 28 जुलाई को हिंदू युवती का अपहरण कर ले गया। युवती के घर वाले शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले में प्राथमिकी नहीं लिखी।इसी बीच पुलिस ने जयपुर से लड़की को बरामद करके शुक्रवार को उसके स्वजन को जरूर सौंप दिया। पुलिस कह रही थी कि मामला प्रेम प्रसंग है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो सकती। इसी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।रात 11 बजे अचानक युवती पक्ष व गांव के लोगों ने सद्दाम के घर धावा बोल दिया। यह देखकर उसके स्वजन भाग गए। इस पर भीड़ ने आरोपित के घर की चारपाई, बिस्तर व अन्य सामान बाहर निकाल कर फूंक दिया। तोड़फोड़ की, उसके बाद आग लगा दी। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।
पुलिस के पहुंचते ही भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसपी दक्षिणी चार थानों का फोर्स लेकर पहुंचे तब बवाल शांत हो सका। पूरे मामले में सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही की लापरवाही उजागर हुई है। उग्र भीड़ का आरोप था कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के बजाय पुलिस उसे क्लीनचिट देने की तैयारी में जुटी हुई है। प्रेम प्रसंग का मामला बता कानूनी कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। इसी के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया, पुलिस माहौल को भांपने में नाकामयाब रही।
पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद घटना में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी समेत तीन को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित सद्दाम और तोड़फोड़ करने वालों पर प्राथमिकी की गई है। उधर, एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि लड़की के स्वजन ने लिखकर दिया कि कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद लड़की को घर भेज दिया गया था। आरोपित से थाने में पूछताछ की जा रही थी। दोनों प्रकरणों में पुलिस की ओर से प्राथमिकी पंजीकृत कराई जा रही है। माहौल खराब करने वाले खुराफातियों को चिन्हित कराया जा रहा है।
अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading