विदेश मंत्री ने मालदीव में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने शुक्रवार को माले में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया. इस मौके पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जमीर के साथ सार्थक चर्चा की.
एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा, ‘आज माले में विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ सार्थक वार्ता हुई. एजेंडे में विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और डिजिटल सहयोग में हमारी भागीदारी शामिल थी.’ स्ट्रीट लाइटिंग, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों की स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा के क्षेत्रों में 6 उच्च प्रभाव परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
मालदीव में डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरूआत पर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. उन्होंने कहा, ‘अतिरिक्त 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण पर राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और सिविल सेवा आयोग के बीच समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण का स्वागत करता हूं. कल मेरी बैठकों और चर्चाओं की प्रतीक्षा है.’
मालदीव के विदेश मंत्री ने इस बैठक को मालदीव में सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का एक मील का पत्थर बताया. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मालदीव में सामुदायिक सशक्तीकरण के लिए भारत की प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर! विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भारतीय अनुदान सहायता के तहत पूरी की गई छह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने पर गर्व है.’ ये परियोजनाएं मानसिक स्वास्थ्य इकाई, बाल विकास केंद्र, समावेशी शिक्षा सहायता इकाइयां व अन्य शामिल हैं. ये परियोजनाएं लोगों के जीवन को समृद्ध बनाती हैं और संबंधित समुदायों की खुशहाली को भी बढ़ाती हैं. आज का उद्घाटन मालदीव में सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. मालदीव में सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर!

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading