128 साल बाद ओलंपिक में होगी क्रिकेट की वापसी

अक्टूबर 2023 में मुंबई में आयोजित 141वें ओईओसी सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की थी।
पेरिस ओलंपिक का रविवार को भव्य समापन समारोह के साथ समाप्ति हो गई। 70 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने 2028 के मेजबान अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस के मेयर कैरेन बास को ओलंपिक ध्वज सौंपा। इसके साथ चार वर्ष बाद होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक की उल्टी गिनती शुरू हो गई। आगामी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी। इस पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने खुशी जाहिर की है।
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में 128 सालों बाद क्रिकेट भी शामिल होने जा रहा है। आखिरी बार साल 1900 में ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रनों से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। अब एक बार फिर ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। इस पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व कप्तान ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर बात करते हुए कहा- ये हमारे खेल के लिए काफी पॉजिटिव चीज है। मैं पिछले 10 या 15 सालों से जिस भी मीटिंग में जाता हूं तो क्रिकेट को ओलिंपिक में शामिल किया जाना हमेशा से टॉप एजेंडा रहा है। आखिर अब इसमें सफलता मिली है। ये केवल चार साल ही दूर रह गया है। मुझे लगता है इससे अमेरिका में क्रिकेट जमीनी स्तर पर भी काफी प्रचलित होगा। ओलंपिक खेल उन फैंस के बारे में हैं, जो इसे लोकप्रिय बनाते हैं। दरअसल, अक्टूबर 2023 में मुंबई में आयोजित 141वें ओईओसी सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की थी। सत्र से पहले पोंटिंग ने कहा कि यह खेल के लिए सकारात्मक बात होगी। उन्होंने आगे कहा – ओलिंपिक खेलों पर दुनिया के भर के फैंस की नजरें होती हैं। इसके जरिए हमारा खेल नए दर्शकों तक पहुंचेगा। ये खेल के लिए सही मायने में काफी बड़ी बात है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading